लखीमपुरखीरी, मई 29 -- लखीमपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ईसानगर, खमरिया थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर ग्राम नौरंगपुर के पास से चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह के 6 शातिर अपराधियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी थी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में दो शातिर बदमाशों रमाकांत और हारून निवासी जालिमपुर सीतापुर के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने इन दोनों के साथ उनके अन्य साथियों संदीप, संजय, पीयूष और धीरज को भी मौके से दबोच लिया। घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। गिरफ्तार किए गए बदमाशों के पास से चोरी के कई मुकदमों से संबंधित भारी मात्रा मे...