हाजीपुर, जून 17 -- महुआ । एक संवाददाता मुजफ्फरपुर में पुलिस अपराधी के बीच बुधवार को हुई मुठभेड़ में महुआ के एक हत्या आरोपित को गोली लगी है। जिसमें घायल को पुलिस अभिरक्षा में मुजफ्फरपुर के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है। मुजफ्फरपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि मुजफ्फरपुर में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें महुआ के गद्दोपुर निवासी अमित सिंह को गोली लगी है। घायल अमित सिंह को पुलिस अभिरक्षा में इलाज कराया जा रहा है। पुलिस अभिरक्षा में इलाजरत हत्या सहित अन्य मामलों की आरोपित अमित सिंह पर महुआ थाना में रंगदारी के 02 और हत्या का प्रयास व शस्त्र अधिनियम के 01 मामले दर्ज हैं। यह भी पढ़ें- बिहार में शहर-शहर एनकाउंटर का कहर, अब मुजफ्फरपुर में पुलिस ने बदमाश को मारी गोली अपने ही गांव के निवासी प्रभात म...