फिरोजाबाद, जून 11 -- टूंडला थाना पुलिस ने गुरुवार सुबह मुठभेड़ में अंतरजनपदीय शातिर चोर सहित उसके साथी को दबोच लिया। वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज के जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां बाथरूम के बहाने सिपाही को धक्का देकर भाग गया। जानकारी होने पर पुलिस अधिकारियों में खलबली मच गई। सीओ टूंडला सहित कई थानों का पुलिस फोर्स पहुंच गया और उसकी तलाश में जुट गए। हालांकि कुछ देर बाद ही उसे ट्रामा सेंटर के निकट से गिरफ्तार कर लिया। तब कहीं जाकर राहत की सांस ली। गुरुवार सुबह चार बजे टूंडला थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक अंतरजनपदीय शातिर चोर और उसका साथी पुराना बाईपास रोड, राजा का ताल, गेल गैस के पीछे झाड़ियों में चोरी की बाइक छिपाकर ग्राहकों को बुलाकर बेचने की फिराक में हैं। यह भी पढ़ें- मुठभेड़ में 15 हजा...