रामपुर, मार्च 14 -- थाना क्षेत्र के कोयली-इंड्री मार्ग पर गुरुवार देर रात पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से एक शातिर अपराधी घायल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। गिरफ्तार आरोपी अजीमनगर थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उस पर 24 मुकदमे दर्ज हैं। उसके पास से पुलिस ने गोकशी के औजार, तमंचा और एक बाइक बरामद की है। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी ने बताया कि गुरुवार रात वह टीम के साथ गश्त पर थे, तभी बाइक सवार दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देख आरोपियों ने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी और पीछा करने पर पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बाइक सवार एक युवक के पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा, जबकि दूसरा आ...