कौशाम्बी, जुलाई 13 -- सरायअकिल पुलिस ने रविवार की देर रात मुठभेड़ में गोवध के एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया। तीन अन्य इनामी भी मुठभेड़ में ही पकड़े गए। जवाबी कार्रवाई के दौरान पैर में गोली लगने से जख्मी अरशद को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद पूछताछ कर सभी चारों का चालान कर दिया गया। गनीमत ये रही कि गोलीबारी में कोई भी जवान हताहत नहीं हुआ। जबकि, एक गोली इंस्पेक्टर शेर सिंह की कनपटी के बगल से ही निकली थी। सरायअकिल के पनारा गोपालपुर गांव निवासी अरशद उर्फ छेद्दन के मकान से 24 जून को दो किलो गोमांस बरामद हुआ था। यह भी पढ़ें- इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली एक किलो खाने के लिए आरोपियों ने पका लिया था। जबकि, एक किलो वहीं कच्चा ही रखा था। मामले में कनैली चौकी प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह की तहरीर पर मुकद...