मथुरा, जून 30 -- थाना जैंत के अंतर्गत एसकेएस विवि से पहले तरौली की ओर जाने वाले नाले की पटरी पर मुठभेड़ में लूट करने के आरोप में प्रकाश आया शातिर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी गिरफ्तार कर लिया। सीओ सदर वरुण मिश्रा ने बताया कि सोमवार रात करीब सवा बजे थानाध्यक्ष जैंत सोनू कुमार, उप निरीक्षक मनोज भाटी, केशव वशिष्ठ को एक सप्ताह पूर्व चौमुंहा फ्लाई ओवर से अपने घर की ओर जा रहे रोडवेज कंडक्टर से 30 हजार रुपये लूट करने के मामले में प्रकाश में आये शातिरों के तरौली नाले की पटरी की ओर से आने की सूचना मिली। पुलिस टीम की तरौली की ओर जाने वाले नाले की पटरी पर शातिर बदमाशों से मुठभेड़ हो गयी। पुलिस की गोली लगने से मोहित निवासी गांव महोली, हाइवे बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि घेराबंदी कर उसके साथी अजीत निवासी महोली को गिर...