फरीदाबाद, जून 21 -- नूंह, केशव भारद्वाज। नूंह पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए नल्हड़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से पांच पशुओं को भी मुक्त करवाया है। इस दौरान आरोपी के बाकी चार साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक, सीआईए नूंह प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम सोहना-नूंह रोड स्थित घासेड़ा बाईपास मोड़ पर अपराध रोकथाम के लिए तैनात थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग कैंटर में ऊंट रखकर वध के लिए ले जा रहे हैं और उन्हें सलंबा गांव के पास कीकरों के बीच उतारा जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो एक संदिग्ध कैंटर दिखाई दिया। पुलिस के नजदीक reaches आते ही वहां मौजूद आरोपियों...