रामपुर, अप्रैल 28 -- रामपुर। गंज थाना क्षेत्र में पुलिस और गो-तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस को देख गो-तस्करों ने फायरिंग कर दी। बचाव में पुलिस की तरफ से की गई फायरिंग में दो गो-तस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया और उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, इस मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हुआ है। उसको भी उपचार के लिए भेजा गया। पुलिस ने गो-तस्करों के कब्जे से तमंचा, कारतूस और एक बाइक बरामद की है। सोमवार देर रात को गंज थाना पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान चाकू चौराहे के पास एक बाइक पर सवार आते दो लोगों को रुकने का इशारा किया। दोनों ने पुलिस को देख फायरिंग शुरू कर दी। इसमें सिपाही विशाल अहमद घायल हो गए। पुलिस ने भी बचाव के लिए फायरिंग की तो दोनों बाइक सवारों के पैर में गोली लग गई। दोनों सड़क पर ...