फरीदाबाद, जून 20 -- पलवल, संवाददाता। पुलिस और पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश के साथ शनिवार की तड़के मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। घायल को अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी सदर मनोज वर्मा ने प्रेस वार्ता में बताया कि करीब 75 दिनों में जिला पुलिस ने 14 इनामी बदमाश तथा पांच मुठभेड़ में संगीन अपराधों में लिप्त बदमाश गिरफ्तार किए हैं। सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने शनिवार को एक मुठभेड़ के बाद दिघौट के इनामी बदमाश बलराम उर्फ बबली को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी द्वारा पुलिस पार्टी पर सीधी फायरिंग की गई। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी की जानकारी उन्...