मेरठ, मार्च 27 -- थाना टीपीनगर पुलिस ने गुरुवार तड़के मुठभेड़ के दौरान एक शातिर गोकश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब 2:40 बजे मलियाना बंबा रोड पर मलियाना चौकी प्रभारी को एक संदिग्ध व्यक्ति पशु डेयरी की ओर जाता दिखा। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने फायरिंग कर दी। सूचना मिलने पर अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जवाबी कार्रवाई की। आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई। घायल गोकश की पहचान इमामुद्दीन पुत्र जबरदीन, निवासी ग्राम जई थाना भावनपुर, मेरठ के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक तीन मार्च को चन्द्रलोक कॉलोनी, हापुड़ रेलवे लाइन के पास गोवंश चोरी की घटना का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें इमामुद्दीन और उसका साथी इकरामुद्दीन की पहचान हुई थी। उधर, एसपी सिटी आ...