बरेली, मार्च 27 -- मुठभेड़ में गोकशी के चार आरोपी गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली, एक हेड कांस्टेबल भी घायल बरेली, मुख्य संवाददाता। बहेड़ी थाना क्षेत्र में गोकशी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने शुक्रवार तड़के मुठभेड़ के दौरान चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी, जबकि पुलिस पर की गई फायरिंग में एक हेड कांस्टेबल भी घायल हो गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध असलाह, पशु वध के उपकरण, नकदी, मोबाइल फोन और एक टेंपो बरामद किया है। थाना बहेड़ी क्षेत्र के श्यामाचरण गौटिया के जंगल में किच्छा नदी किनारे 24 मार्च की रात गोवंशीय पशु के वध की घटना सामने आई थी। इस संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे पुलिस को सूचना मिली कि घटना में शामिल आरोपी...