मुरादाबाद, मई 2 -- कटघर थाना पुलिस ने शुक्रवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए गोकशी के आरोपी कय्यूम कुरैशी और जुनैद को शनिवार को अस्पताल से डिसचार्ज कराने के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात करीब नौ बजे एसएचओ कटघर शैलेंदे कुमार की टीम की गोट गांव से सक्टूनगला की ओर जाने वाले रास्ते पर गोकशी के आरोपियों से मुठभेड़ हुई थी। जिसमें पुलिस ने सिरसखेड़ा निवासी आरोपी जुनैद और खानपुर लक्खी निवासी कय्यूम कुरैशी को गिरफ्तार किया था। दोनों के पैर में गोली लगी थी। दोनों का जिला अस्पताल में उपचार कराने के बाद शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। एसपी सिटी ने बताया कि इन्हीं दोनों आरोपियों ने तीन दिन पहे मुस्तफाबाद के जंगल में जामा मुस्जिद पुल के नीचे गोकशी की वारदात...