लखनऊ, अप्रैल 1 -- खदरा के दीन दयालनगर में शराब कारोबारी के कलेक्शन एजेंट हर्ष जायसवाल से 10 लाख रुपयों से भरा बैग लूटने वाले बदमाशों से मंगलवार देर रात पुलिस की बंधा रोड पर मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की ओर से चली गोली से एक बदमाश के बायें पैर में लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने बदमाश और उसके साथी को दबोच लिया। पुलिस उपायुक्त मध्य विक्रांत वीर के मुताबिक मंगलवार देर रात मदेयगंज इंस्पेक्टर अंजनी कुमार सिंह और क्राइम टीम बंधा रोड पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इस बीच बाइक सवार दो संदिग्धों को को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। दोनों संदिग्धों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। मुठभेड़ की सूचना पर थाने से पुलिस बल पहुंचा। एसीपी महानगर अंकित कुमार भी पहुंच गए। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया तो वह बाइक छोड़कर बंधे के नीचे उतर गए। पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.