उन्नाव, जनवरी 22 -- उन्नाव। मौरावां थाना क्षेत्र गुरुवार शाम गोलियों की आवाज से गूंज उठा। चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में एक शातिर अपराधी के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका साथी बाइक समेत फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपित गोवंश तस्कर है। गुरुवार शाम थाना मौरावां पुलिस, स्वाट टीम और सर्विलांस टीम संयुक्त रूप से क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मौरावां-कालूखेड़ा मार्ग पर स्थित जियो पेट्रोल पंप के पास एक बाइक पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार युवक अचानक मुड़कर भागने का प्रयास करने लगे। भागने के दौरान बाइक पर पीछे बैठा युवक संतुलन बि...