भदोही, जनवरी 27 -- भदोही, संवाददाता। एसआईजी एवं ऊंज थाने की पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी। मुठभेड़ में एक बदमाश के दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगी जबकि दो अन्य को दबोचा गया। आरोपितों के पास से चोरी के सामान, बाइक, तमंचा, कारतूस आदि बरामद करने का दावा किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि ऊंज थाना क्षेत्र में कई चोरियों के मामले थाने पर आए थे। ऐसे में चोरियों के खुलासे एवं आरोपितों की पकड़ को टीमों को लगाया गया था। 25 और 26 जनवरी की रात में ऊंज थाना और एसओजी की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी की। मीनापुर के पास एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दिया। जबावी फायरिंग में राजेश कुमार बिन्द निवासी छन्नौरा, दुर्गागंज के दाहिने पैर के घुटने के नीचे पुलिस की गोली लगी। उसके अलावा बब्लू कुमार गौतम निवासी कान्तिरामपुर,...