श्रावस्ती, मार्च 15 -- श्रावस्ती, संवाददाता। हरदत्त नगर गिरंट के भजोरेपुरवा गांव में 15 फरवरी की रात हुई लूट व हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। शनिवार रात लूट व हत्या में शामिल आरोपियों से हुई पुलिस मुठभेड़ में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पैर में गोली लगने से एक आरोपी घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हरदत्त नगर गिरंट पुलिस को शनिवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि भजोरेपुरवा गांव में बीते दिनों हुई लूट व हत्या में शामिल दो आरोपी क्षेत्र के भेसरी नहर पुल से होते हुए नेपाल जाने वाले हैं। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक महिमानाथ उपाध्याय ने पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम के साथ मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचकर नाकेबंदी की। इस दौरान सामने से आते दिखे दो संदिग्धों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। इस पर एक आरोपी ने...