मथुरा, दिसम्बर 23 -- गोवर्धन थानांतर्गत सकरवा बाईपास पर सोमवार देर रात पुलिस से मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी अंतर्राज्यीय साइबर अपराधी गोली लगने से घायल हो गया। मुठभेड़ के दौरान उसका एक साथी फायरिंग करता हुआ भाग गया। पुलिस के अनुसार एसओजी मथुरा व गोवर्धन पुलिस को चेकिंग के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि 25 हजार रुपये का पुरुस्कार घोषित सायबर अपराधी सकरवा बाईपास से निकलने वाला है। जिस पर एसओजी टीम व थाना गोवर्धन पुलिस की संयुक्त कार्यवाही के दौरान मुठभेड़ में अंतर्राज्यीय सायबर अपराधी शाहिद पुत्र साहून, निवासी देवसेरस, थाना गोवर्धन पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार उसके कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस, बगैर नंबर प्लेट की बाइक बरामद की है। उसे उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार उसका एक साथी पुलिस टीम पर फायर करते हु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.