फिरोजाबाद, सितम्बर 21 -- प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। भ्रष्टाचार पर दंभ भरने वाली सरकार का भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान अपराधियों के पैर के अलावा कहीं और गोली नहीं लगती। जब हमारी सरकार बनेगी तो लोगों को सड़कें, गलियां बनाने की मांग नहीं करनी पड़ेगी। यह विचार सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो रामगोपाल यादव ने माधोगंज में सड़क के उद्घाटन के दौरान व्यक्त किए। उन्होंने लोगों से सपा की सरकार बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार बदलने के बाद मुठभेड़ों की जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि इन आयोगों में ऐसे लोगों को जिम्मेदारी दी गई है, जो अपने अधिकारों के लिए प्रभावी तरीके से जवाब नहीं दे पाते। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति, एनसीईआरटी में किए ...