मुठभेड़ के बाद दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
गाजीपुर, मई 25 -- गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। 13 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को करंडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मैनपुर ताल के पास से रविवार की देर रात को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। जिसके बाद इलाज के लिए उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीओ सिटी शेखर सेंगर ने बताया कि एक गांव की 13 साल की लड़की से मोहम्मद तस्लीम नामक युवक ने दुष्कर्म किया। इसके बाद जब वह गर्भवती हो गई तो उसका गर्भपात करा दिया। मामले में 24 मई को मुकदमा दर्ज हुआ। केस दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान करंडा थानाध्यक्ष संतोष पाठक को सूचना मिली कि आरोपी बरसरा, मैनपुर होते हुए गाजीपुर और फिर बाहर भागने के फिराक में है। इसके बाद पुलिस ने मैनपुर ताल के पास घेरेबंदी की। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.