गाजीपुर, नवम्बर 14 -- जमानियां (गाजीपुर)। बरुईन दिलदारनगर मार्ग पर चेकिंग के दौरान शुक्रवार की भोर में पुलिस की गो तस्कर के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से तस्कर घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके पास से बिना नंबर प्लेट की बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किया गया। तस्कर के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। सीओ जमानियां अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस टीम पर फायरिंग कर मौके से फरार बदमाश की गिरफ्तारी के बाद पुलिस विभिन्न स्थानों में छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह टीम के साथ बरुईन दिलदारनगर मार्ग पर भ्रमणशील थे। इस दौरान बिना नंबर प्लेट की एक बाइक जमानियां की तरफ जाती दिखाई दी। जिसे पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो मोटरसाइकिल सवार तेजी से जमानिया की तरफ भागने लगा। प्रभारी निरीक्षक की ...