मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों गिरफ्तार, दो घायल
बदायूं, मई 29 -- इस्लामनगर। बंद पड़े ईंट भट्ठे के पास पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात आमना-सामना हो गया। फायरिंग के दौरान दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि एक सिपाही भी जख्मी हुआ है। पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोच लिया, जबकि उनके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। गिरफ्तार बदमाशों को पुलिस ने जेल भेजकर जांच शुरू कर दी है। इस्लामनगर क्षेत्र में पुलिस की चेकिंग टीम संदिग्ध लोगों की तलाश में गश्त कर रही थी। इसी दौरान बंद पड़े ईंट भट्ठे के नजदीक कुछ बदमाश पुलिस को देखकर भागने लगे। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोलियां चला दीं। जवाबी कार्रवाई में बरेली जिले के सिरौली थाना क्षेत्र के प्यास मोहल्ला निवासी नदीम उर्फ शाकिर पुत्र जाकिर हुसैन और आस मोहम्मद पुत्र ताज मोहम्मद के पैर में गोली लगी, जिसके बाद दोनों को मौके से पकड़ लिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.