हरदोई, मई 6 -- हरदोई, संवाददाता। अतरौली थाना क्षेत्र में लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि अतरौली थाना क्षेत्र में 4 मई को एक महिला के गले से सोने का हार लूटने की घटना के बाद पुलिस लगातार बदमाशों की तलाश में जुटी थी। एसपी के निर्देश पर गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के आधार पर संदिग्धों की पहचान की। यह भी पढ़ें- जनपद पुलिस बदमाशों पर कहर बनकर टूटी, पांच बदमाश पकड़े पांच और छह मई की रात में पुलिस टीम ने ढिक्कनी बाजार के पास एक संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया। कार सवार बदमाशों ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग श...