प्रयागराज, जून 13 -- मुट्ठीगंज में शनिवार सुबह एक मकान का जर्जर बारजा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। इसकी चपेट में आने से मकान मालिक और उनके साथी घायल हो गए। हादसे के समय मकान मालिक अपने एक मित्र के साथ बारजे के नीचे बैठे थे। देखते ही देखते भारी मलबा दोनों पर आ गिरा, जिससे दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को इलाज के लिए भेजा। मुट्ठीगंज-सालिकगंज मार्ग पर सुबह लगभग 10.30 बजे मकान में रहने वाले सुरेश चंद्र गुप्ता अपने साथी राजेंद्र कुमार जायसवाल के साथ बारजे के नीचे बैठकर बातचीत कर रहे थे कि अचानक भरभराकर बारजा गिरा। बारजे का मलबा गिरता देख आसपास के लोग भागे तो देखा दो लोग इसमें दबे थे। यह भी पढ़ें- मुट्ठीगंज में पुराने मकान का बारजा गिरा, दो घायल लोगों ने सुरेश चंद्र गुप्ता और राजेंद्र कुमार जायसवाल को मलबे से बाहर निकालकर इलाज के लिए भेजा...