हजारीबाग, सितम्बर 23 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि । झारखंड कुशवाहा महासभा के हजारीबाग जिला अध्यक्ष, सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक, केंद्रीय कुशवाहा समाज कर्णपुरा क्षेत्र बड़कागांव के पूर्व अध्यक्ष, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रसिद्ध समाजसेवी मुकुटधारी महतो का मंगलवार की रात कोलकात्ता में इलाज के दौरान निधन हो गया। बड़कागांव जीडीएम चौक पर पार्थिव शरीर का लोगों ने दर्शन किया एवं नम आंखों से श्रद्धांजलि दिया। वहीं पैतृक गांव हरली गांव से शव यात्रा निकाली गई जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए । अंतिम संस्कार हरली नदी श्मशान घाट में किया गया। शोक व्यक्त करने वालों में विधायक रोशन लाल चौधरी , पूर्व सांसद भुनेश्वर प्रसाद मेहता ,पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, विभावि के कुलसचिव सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा, डॉ कीर्ति नाथ महतो, टुकेश्वर प्रसाद, डॉक्टर बालेश्वर महत...