नई दिल्ली, जनवरी 8 -- राजस्थान के दौसा जिले में बुधवार रात एक हैरान कर देने वाला घटनाक्रम सामने आया, जब रेलवे स्टेशन से उतरकर एक युवक सीधे कोतवाली थाने के पास पहुंचा और वहां स्थित हाईटेंशन बिजली के खंभे पर चढ़ गया। युवक ने तारों को पकड़कर शोर मचाना शुरू कर दिया। यह देख आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। घटना बुधवार रात करीब 9 बजे की है। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवक बिजली के खंभे पर काफी ऊपर चढ़ चुका था। पुलिस ने उसे नीचे उतरने के लिए समझाने की कोशिश की, लेकिन युवक किसी की बात सुनने को तैयार नहीं हुआ। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत बिजली सप्लाई बंद करवाई गई। इसके बावजूद युवक हाईटेंशन तारों पर झूलने लगा, जिससे मौके पर मौजूद लोगों की सांसें अटक गईं। 2 घंटे तक चला ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.