नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शनिवार को संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू के साथ हुई बातचीत का अंश साझा किया। दोनों के बीच यह बातचीत लोकसभा की कार्रवाई स्थगित होने के बाद हुई थी। थरूर ने कहाकि भाजपा नेता ने स्वीकार किया कि कोई भी मुझे कभी महिला-विरोधी नहीं कह सकता। उन्होंने कहाकि महिलाएं निश्चित तौर पर मानव प्रजाति का सबसे बेहतर रूप हैं। इन्हें संसद और सभी अन्य संस्थाओं में प्रतिनिधित्व पाने का अधिकार है। तिरुवनंतपुरम के सांसद ने एक्सपर कहाकि बस उनकी उन्नति को किसी शरारती और संभावित रूप से खतरनाक सीमा निर्धारण से जोड़कर मत देखो जो हमारे लोकतंत्र को तबाह कर सकता है। साझा की है तस्वीरलोकसभा में रिजिजू के साथ खड़े कुछ विपक्षी सांसदों की तस्वीर साझा करते हुए, थरूर ने लिखा कि संसद स्थगित होने के बाद लोकसभा में संसदीय कार्य म...