कैलसा (अमरोहा), अक्टूबर 4 -- Amroha News: देवरिया में डीसीएम से गांजा पकड़े जाने के बाद गिरफ्तार किए गए गांव सोंडाला फरीदपुर निवासी डीसीएम चालक बृजपाल की पुलिस अभिरक्षा में हुई मौत के मामले में उसकी आखिरी कॉल का कथित ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें बृजपाल अपने करीबी प्रदीप से कहता सुनाई दे रहा है, "मुझे फंसा दिया। पालिश की जगह डीसीएम में गांजा लोड करवा दिया। तू मेरी मदद करना, घर पर बता देना।" ऑडियो में वह प्रदीप से देवरिया आकर जेल में उससे मुलाकात करने की बात भी कहता सुनाई दे रहा है। हालांकि, 'हिन्दुस्तान' वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता। बृजपाल की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रविवार को भी शव गांव नहीं पहुंच सका। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने की बात कही जा रही है। वहीं, बृजपाल के परिजनों ने रविवार को देवरिया में...