नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- नितेश तिवारी की बिग बजट फिल्म 'रामायण' के रिलीज का दर्शकों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में रणबीर कपूर श्रीराम के रोल में नजर आएंगे। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर कई महीनों से काफी बज बना हुआ था। 'रामायण' को लेकर लगातार सामने आ रही अपडेट्स फैंस के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट को और भी ज्यादा बढ़ा रही हैं। ऐसे में अब 'रामायण' के पहले पार्ट का टीजर जिसका नाम रामा ग्लिम्प्स है वो कल यानी 2 अप्रैल को रिलीज किया गया है। हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर 'रामायण' के टीजर को देख फैंस काफी खुश हैं। ऐसे में अब टीजर देखने के बाद विंदू दारा सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने 'रामायण' को 'आदिपुरुष' से बेहतर बताया। आइए जानते हैं विंदू ने क्या कहा?'आदिपुरुष' से बेहतर लग रही 'रामायण' विंदू दारा सिंह ने हाल ही में DNA ...