नई दिल्ली, मार्च 6 -- भारत के विकेटकीपर संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने 42 गेंदों में 8 चौकों और सात छक्कों की मदद से 89 रनों की पारी खेली। सैमसन की पारी के दम पर भारतीय टीम ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 253/7 का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में इंग्लैंड ने शानदार बैटिंग की और सात विकेट पर 246 रन जुटाए। डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने 7 रन से करीबी जीत दर्ज की और फाइनल में जगह बनाई। सैमसन को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया। हालांकि, सैमसन खुद को इस अवॉर्ड का हकदार नहीं समझते। उन्होंने कहा कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना जाना चाहिए था। बुमराह ने चार ओवर के स्पेल में 33 रन देकर कप्तान हैरू ब्रूक (7) के रूप में एक विकेट चटकाया। उन्ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.