हेमलता कौशिक, अप्रैल 13 -- दिल्ली हाई कोर्ट में सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कथित शराब घोटाला मामले में खुद दलीलें रखीं। वे तेजतर्रार वकील की तरह कई बातें जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के सामने बोलते गए। केजरीवाल ने कोर्ट में गड़बड़ी के आरोप लगाए। जस्टिस शर्मा को यह तक कह डाला कि अगर माननीय किसी खास आइडियोलॉजी के प्रोग्राम में जा रही हैं तो मेरे मन में डर पैदा होता है। केजरीवाल की बातों का जज शर्मा ने कड़े अंदाज में जवाब दिया। केजरीवाल ने कहा कि 9 मार्च को ईडी के पक्ष में आदेश ऑर्डर पास कर दिया गया। कोर्ट ईडी के प्रति बहुत उदार है। यह आदेश नेचुरल जस्टिस के प्रिंसिपल्स को फॉलो किए बिना पास किया गया था। न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा की पीठ ने केजरीवाल की दलीलों में कोर्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर आपत्ति जताई। न्यायमूर्ति शर्मा ...