नई दिल्ली, फरवरी 28 -- टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की बल्लेबाजी पहली बार तब खुलकर और निखरकर सामने आई जब ग्रुप स्टेज खत्म हो चुका था और टीम सुपर 8 का पहला मुकाबला हार चुकी थी। सेमीफाइनल की उम्मीदें अगर-मगर पर टिकी थीं। जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सर्वोच्च स्कोर खड़ा कर दिया। स्कोर बोर्ड पर 256 रन का एवरेस्ट खड़ा कर दिया। इस मैच में टीम इंडिया ने संजू सैमसन को खिलाया और उन्हें अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग में उतारा। पहले विकेट के लिए दोनों के बीच महज 22 गेंद में 48 रन की साझेदारी हुई। सैमसन 15 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हुए लेकिन उन्होंने पावरप्ले के लिए जरूरी मोमेंटम दे दिया था। टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रन के अंतर से हरा दिया। इस बड़ी जीत के बाद दिग्गज ऑफ स्पिनर रहे रविचंद्र...