प्रधान संवाददाता, अप्रैल 26 -- बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया है। अहियापुर के बाड़ा जगन्नाथ में नानी घर में रहकर पढ़ाई कर रही छात्रा के साथ स्कूल से लौटने के दौरान घेरकर युवक ने छेड़खानी की। उससे कहा कि मुझसे शादी करो। इस पर छात्रा ने विरोध किया तो शोहदे ने उसके चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी दी। इसके बाद छात्रा का डर के कारण घर से निकलना मुश्किल हो गया है। छात्रा ने मामले में गरहां निवासी शिवकुमार नामक युवक के खिलाफ शनिवार को एफआईआर दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया है कि वह पढ़ाई के लिए बाड़ा जगन्नाथ में वह नानी के घर पर रह रही है। बीते गुरुवार को वह स्कूल से घर लौट रही थी। इस दौरान रास्ते में शिव और उसके चार मित्रों ने उसे घेर लिया। इसके बाद शिव ने कहा कि यदि उससे शादी नहीं की तो एसिड फेंक कर चेहरा को...