समस्तीपुर, जुलाई 20 -- बिहार के समस्तीपुर जिले में सोमवार की सुबह-सुबह अपराधियों ने तांडव मचाया है। यहां अपराधियों ने स्कूल जा रही एक छात्रा को बीच सड़क पर गोली मार दी है। छात्रा को बीच सड़क पर तीन गोलियां मारी गई हैं। इस वारदात के बाद छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, छात्रा को अभी एक दिन पहले ही धमकी दी गई थी कि अगर उसने शादी नहीं की तो उसे गोली मार दी जाएगी। इसके बाद छात्रा को अगले ही दिन गोली मारकर ही मौत के घाट उतार दिया गया। इस वारदात को अंजाम देकर अपराधियों ने पुलिस को भी खुलेआम चुनौती दे दी है। मृतक छात्रा की पहचान कैजिय गांव के वार्ड संख्या 14 में रहने वाले उमेश ठाकुर की बेटी सोनम कुमारी के तौर पर हुई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जिल क वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में ही छात्रा को गोली मारी गई ह...