संवाददाता, अप्रैल 27 -- UP Crime News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक पिता ने पत्नी से अवैध संबंधों के शक में अपने हाथों से 19 साल के बेटे की निर्मम हत्या कर दी थी। रविवार को जेल भेजने से पहले पुलिस ने हत्यारोपी पिता का उसकी पत्नी से सामना कराया तो वह फूट-फूटकर रो पड़ा। पुलिस के अनुसार, पत्नी रंजना के सामने आते ही हत्यारोपी गिरीश चंद्र उर्फ पप्पू फूट-फूट कर रो पड़ा। रोते हुए पत्नी के पैरों पर गिर गया और अपने किए के लिए माफी मांगने लगा। कहा कि उससे बहुत बड़ा अपराध हो गया है। घटना, प्रयागराज के करेली की चाट गली में हुई थी। बेटे की हत्या करने वाले बाप गिरीश चंद्र उर्फ पप्पू जायसवाल को शक और गुस्से ने उसे इस कदर अंधा कर दिया था कि वह अपने ही हाथों अपने जिगर के टुकड़े को मार डाला। वह कैसे लोगों को मुंह दिखाएगा। पति के ही हाथों बेटे की हत्या ...