मुजफ्फरपुर, अप्रैल 15 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एलएनटी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. ममता रानी ने बुधवार को कहा कि विवि प्रशासन ने उनसे नहीं, बल्कि उनसे पहले के प्राचार्य से राशि का हिसाब मांगा है। मैं 25 जुलाई 2025 को स्थानांतरित होकर एलएनटी कॉलेज की प्राचार्य बनी। जिस राशि का हिसाब मांगा गया है, वह मई महीने में खर्च हुई है। प्राचार्य ने कहा कि मुझे एलएनटी कॉलेज में वित्तीय अधिकार अगस्त के दूसरे हफ्ते में मिला है। विश्वविद्यालय ने फाइल की जानकारी मांगी है, जो कॉलेज के रिकॉर्ड से देखकर भेज दी जाएगी।बीआरएबीयू प्रशासन ने 11 अप्रैल को एलएनटी कॉलेज के प्राचार्य के नाम से पत्र भेजकर मई 2025 में हुए 27 लाख के खर्च का हिसाब मांगा है। यह भी पढ़ें- रोक के बावजूद खर्च पर प्राचार्य से विवि ने मांगा जवाब विवि ने इस खर्च को अवैध माना है। यह भी पढ़ें...