मुझसे कुछ नहीं हो सकता... डॉक्टर भाई को सुसाइड नोट लिख NEET छात्रा ने खुदकुशी की
महराजगंज, जून 22 -- महराजगंज जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के चौपरिया गांव के एक टोले में सोमवार को एक छात्रा द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। छात्रा रविवार को गोरखपुर में आयोजित नीट परीक्षा देकर लौटी थी और डॉक्टर बनने का सपना संजोए हुए थी। सोमवार को घर में अकेले रहने के दौरान उसने यह कदम उठा लिया। परिजनों ने जब उसे फंदे से लटका देखा तो आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया।दो भाइयों की इकलौती बहन थी परिजनों के अनुसार छात्रा अपने दो भाइयों की इकलौती बहन थी। उसके पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य होने के बावजूद सभी बच्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.