नई दिल्ली, मार्च 30 -- सोनू निगम साल 2004 में कराची में टूर के लिए गए थे। वहां बम ब्लास्ट में उनकी जान जाने से बची थी। इस घटना के बारे में वह पहले भी बता चुके हैं। अब उन्होंने एक रील रीशेयर की है। यह क्लिप एक डॉक्यूमेंट्री की है जो इसी घटना पर बनी थी। रील जिस शख्स ने पोस्ट की है उसका नाम अर्सलान खान है। इंस्टाग्राम अकाउंट पर उस शख्स ने सोनू निगम की पाकिस्तान कॉन्सर्ट की कई रील्स शेयर की हैं।ब्लास्ट में हुई थी कई लोगों की मौत शख्स ने लिखा है, '10 अप्रैल में सिर्फ दस दिन बाकी हैं। कराची में 10 अप्रैल 2004 को सोनू भैया के टूर के दौरान क्या हुआ था, इस पर एक छोटी सी डॉक्युमेंट्री।' इसमें बताया गया है कि जहां सोनू निगम का प्रोग्राम होना था। उसके पास ही बम ब्लास्ट हो गया था। इसमें कई लोग मरे और घायल हुए थे। इस घटना के बाद भी सोनू ने परफॉर्म किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.