बगहा, जनवरी 31 -- नरकटियागंज।निज प्रतिनिधि प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय मुजौना में शनिवार को शिक्षिका नगमा खातून हाजिरी बनाकर गायब पाई गई।इसकी शिकायत मुखिया राहुल जायसवाल ने बीइओ समेत तमाम अधिकारियों से की है।उंन्होने बताया कि भ्रमण के दौरान स्कूल का जायजा लिया गया।स्कूल के सभी पांच शिक्षकों की हाजिरी बना दी गयी थी।चार शिक्षक वर्ग कक्ष के बाहर धूप सेकते मिले तो शिक्षिका नगमा खातून गायब मिली।स्कूल से प्रधान शिक्षक मो अबुलैस से पूछने पर उंन्होने बताया कि शिक्षिका सीएल पर हैं।लेकिन उनकी हाजिरी बनाई गई थी।मुखिया ने बताया कि मामले में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की गई है।मुखिया ने बताया कि स्कूल में अनियमितता बरती जाती है।इसमे स्कूल के एचएम भी शामिल रहते हैं।स्कूल में ना तो शिक्षा समिति की बैठक होती है और ना ही अभि...