मुजफ्फर नगर, अगस्त 5 -- दिल्ली के उत्तम नगर में हुई तरुण खटीक की हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर उनके भाई अरुण खटीक बुधवार को हरिद्वार से कांवड़ लेकर मुज़फ्फरनगर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने दिवंगत भाई तरुण खटीक की प्रतिमा भी साथ रखी। यात्रा में खटीक समाज के सैकड़ों युवक शामिल रहे और न्याय की मांग को लेकर नारेबाजी की। होली के दिन कुछ लोगों ने दिल्ली में तरुण खटीक की हत्या कर दी थी, जो मामला काफ़ी चर्चा में रहा। मुजफ्फरनगर पहुंचे अरुण खटीक ने बताया कि कुछ माह पूर्व दिल्ली के उत्तम नगर में उनके भाई तरुण खटीक की हत्या कर दी गई थी। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: श्रद्धालुओं ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर धर्म लाभ उठाया उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक हुई कार्रवाई से परिवार संतुष्ट नहीं है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग लग...