मऊ, जुलाई 16 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। नगर क्षेत्र के उसुरी पोखरा निवासी एक युवक की मुजफ्फरनगर में गुरुवार की सुबह तीन बजे ट्रेन से गिरकर मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दिया। सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गया। मधुबन नगर पंचायत क्षेत्र के उसुरी पोखरा निवासी 26 वर्षीय योगेश राजभर पुत्र रामशीष राजभर बुधवार की दोपहर वाराणसी से ट्रेन पकड़ कर हिमाचल प्रदेश कमाने के लिए जा रहा था। जैसे ही उसकी ट्रेन गुरुवार की सुबह तीन बजे मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन के समीप पहुंचीं तो योगेश राजभर ट्रेन से गिरकर लहुलूहान हो गया। इसकी सूचना पर जीआरपी ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां जांचोपरांत चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने मौत की खबर परिजनों को दिया। मौत की खबर सुनकर जहां परिज...