हापुड़, अप्रैल 10 -- हापुड़ संवाददाता। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मुजफ्फरा बागड़पुर में चोरों ने गुरुवार की रात 20 पोल की हाइटेंशन और 440 वोल्ट की लाइन काटकर चोरी कर ली और फरार हो गए। जिससे करीब 15 किसानों के नलकूपों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पीड़ित किसानों ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार रात के समय चोर खेतों में पहुंचे और नलकूपों को जाने वाली हाइटेंशन व 440 वोल्ट के 20 पोल की विद्युत लाइन चोरी कर ली और फरार हो गए। शुक्रवार सुबह जब किसान खेतों पर पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। इसके बाद गांव में अफरा तफरी मच गई और किसानों में भारी रोष व्याप्त हो गया। पीड़ित ने डायल-112 और थाना बाबूगढ़ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू...