मुजफ्फरपुर, सितम्बर 26 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। गुजरात से उत्तर बिहार की रेल कनेक्टिविटी को नई रफ्तार मिलने वाली है। रेलवे ने मुजफ्फरपुर के रास्ते भुज-बरौनी के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस चलाने को मंजूरी दी है। यह ट्रेन हफ्ते में तीन दिन चलेगी। ट्रेन के मुजफ्फरपुर में ठहराव से शहर के यात्रियों को मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख शहरों के लिए एक और लंबी दूरी की ट्रेन मिलेगी। यह ट्रेन 130 किमी प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार से दौड़ेगी。 यह भी पढ़ें- खीरी के ब्राडगेज पर जल्द दौड़ेगी अमृत भारत ट्रेननई अमृत भारत एक्सप्रेस की जानकारी रेलवे के अनुसार, 19427 भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस भुज से सोमवार, बुधवार और शनिवार को परिचालित होगी। वहीं, वापसी में 19428 बरौनी-भुज अमृत भारत एक्सप्रेस बरौनी से मंगलवार, गुरुवार और शनि...