मुजफ्फरपुर, जून 20 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। उत्तर बिहार वाणिज्य एवं उद्योग परिषद के अध्यक्ष श्याम सुंदर भीमसेरिया के नेतृत्व में शनिवार को उद्योग परिषद के सभागार में एक बैठक हुई। अध्यक्ष ने कहा कि शुक्रवार को परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में भाग लिया। इसमें उत्तर बिहार के यात्रियों, व्यापारियों एवं उद्योग जगत से जुड़े रेल संबंधी महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता से रखा गया।अध्यक्ष भीमसेरिया ने कहा कि उत्तर बिहार की रेल आवश्यकताओं की लंबे समय से उपेक्षा होती रही है। परिषद का उद्देश्य केवल नई ट्रेनों की मांग करना नहीं, बल्कि यात्रियों को बेहतर सुविधा, व्यापारियों को सुगम माल परिवहन तथा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए रेल अवसंरचना को सुदृढ़ करना है। यह भी पढ़ें- डीआरयूसीसी क...