गोपालगंज, अप्रैल 21 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता जिले के बैकुंठपुर थाने के बंगरा गांव में सोमवार को मुजफ्फरपुर से घूमने के लिए आए एक बाइक पर सवार दो युवक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों को इलाज के लिए बैकुंठपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी हालत गंभीर देखकर बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाने के माधोपुर हजारी गांव के लखिन्दर राय का बेटा मूरत कुमार व नंनलाल राय का बेटा तरुण कुमार एक बाइक पर सवार होकर अपने गांव से सोमवार की सुबह घूमने के लिए बैकुंठपुर थाने के बंगरा गांव में आए थे। वापस घर लौटने के दौरान रास्ते में वे हादसे के शिकार हो गए। हादसे में मूरत की हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर, शहर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.