मुजफ्फरपुर, फरवरी 12 -- मुजफ्फरपुर, वसं। बेतिया-कुमारबाग के बीच 17 फरवरी को सीआरएस निरीक्षण व स्पीड ट्रायल होगा। इसे लेकर 14 से 18 फरवरी के बीच एनआई कार्य किया जाएगा। प्री-एनआई कार्य शुरू कर दिया गया है, जिसका निरीक्षण शुक्रवार को पूमरे के पीसीओएम प्रभात कुमार और डीआरएम समस्तीपुर ज्योति प्रकाश मिश्रा करेंगे। एनआई को लेकर रेलवे ने ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है। 14 से 17 फरवरी के बीच मुजफ्फरपुर से चलने वाली तीन पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया है। वहीं, वंदे भारत समेत छह जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों को रोक-रोककर चलाया जाएगा। 63341 मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज मेमू स्पेशल सुगौली तक ही चलेगी। वापसी में भी यहीं से मुजफ्फरपुर के लिए खुलेगी। इधर, बेतिया-कुमारबाग के बीच शुक्रवार से 18 फरवरी तक विभिन्न अवधियों में रेलखंड पर परिचालन ठप रहेगा।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.