मुजफ्फरपुर, अप्रैल 4 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। लखनऊ में प्लेटफॉर्म के उन्नयन कार्य को लेकर उत्तर रेलवे ने चार से 11 अप्रैल तक ट्रेनों की परिचालन व्यवस्था में बदलाव किया है। इससे मुजफ्फरपुर से गुजरने वाली सात ट्रेनों का विभिन्न तारीखों में मार्ग बदला गया है। उत्तर रेलवे ने इसको लेकर अधिसूचना जारी की है।बताया गया है कि 09451 गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल 4 और 10 अप्रैल को बदले रूट मनक नगर, ऐशबाग, मलहौर के रास्ते चलेगी। वहीं, 09451 भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल 6 अप्रैल को इसी रास्ते से जाएगी। इसके अलावा दरभंगा-अहमदाबाद 19166 साबरमती एक्सप्रेस भी मलहौर, ऐशबाग, मनक नगर के रास्ते चार, छह, आठ और 11 अप्रैल को चलेगी। वहीं, 14523 बरौनी-अंबाला हरिहर एक्सप्रेस 6 और 9 अप्रैल को उतरहटिया, ट्रांसपोर्ट नगर और आलम नगर होकर चलेगी। जबकि, 14524 अंबाला-बरौनी हरिहर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.