मुजफ्फरपुर, अप्रैल 7 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता, सोमनाथ सत्योम। मुजफ्फरपुर से चलने और गुजरने वाली लंबी दूरी की 92 जोड़ी ट्रेनों में से 56 जोड़ी में पेंट्रीकार की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इससे यात्रियों को स्टेशन के वेंडर या डिलीवरी ब्वॉय पर निर्भर रहना होता है। पेंट्रीकार नहीं होने से यात्रा के दौरान साफ-सुथरा खाना नहीं मिलने से यात्रियों के बीमार होने की आशंका रहती है।रेलवे के नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) के अनुसार, मुजफ्फरपुर से प्रतिदिन 102 ट्रेनों का परिचालन होता है। इनमें से 92 नियमित ट्रेनें हैं। इनमें वंदे भारत, राजधानी के अलावा मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। मुजफ्फरपुर से दिल्ली के लिए 44 नियमित ट्रेनें चलती है। इनमें सिर्फ सप्तक्रांति, स्वतंत्रता सेनानी, बिहार संपर्क क्रांति समेत चार सुपरफास्ट, वैशाली समेत पांच मेल ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.