मुजफ्फरपुर से गुजरने वाली तीन जोड़ी समर स्पेशल का रेलवे ने बढ़ाया फेरा
मुजफ्फरपुर, मई 25 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने तीन समर स्पेशल की परिचालन अवधि में विस्तार किया है। इसमें 02569/70 दरभंगा-नई दिल्ली और 02563/02564 बरौनी-नई दिल्ली और 04137/04138 ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर स्पेशल शामिल हैं। तीनों ट्रेनें मुजफ्फरपुर के रास्ते चलती हैं। यह भी पढ़ें- बरेली होकर आनन्द विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेनट्रेन के परिचालन की नई तिथियाँ उत्तर रेलवे के अनुसार, 02569 दरभंगा-नई दिल्ली समर स्पेशल का परिचालन 31 मई तक निर्धारित था। इसे बढ़ाकर 15 जुलाई तक किया गया है। वहीं, 02570 नई दिल्ली-दरभंगा समर स्पेशल एक जून की जगह 16 जुलाई तक चलेगी। दूसरी ओर, 02563 बरौनी-नई दिल्ली समर स्पेशल 31 मई की जगह 15 जुलाई तक चलेगी। वहीं, 02564 नई दिल्ली-बरौनी समर स्पेशल एक जून तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.