मुजफ्फरपुर, अप्रैल 1 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। लखनऊ मंडल के कानपुर-कानपुर पुल बाया किनारा के बीच पुल (डाउन लाइन) का एच-बीम स्लीपर लगाने को लेकर 2 अप्रैल से 13 मई तक इस रूट पर मेगा ट्रैफिक व पावर ब्लॉक रहेगा। इसको लेकर मुजफ्फरपुर से गुजरने वाली आठ ट्रेनों की परिचालन व्यवस्था में बदलाव किया गया है। लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी है।उत्तर रेलवे के अनुसार मुजफ्फरपुर से गुजरने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल और 02569 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल का परिचालन 2 अप्रैल से 13 मई तक बुढ़वल-लखनऊ-कानपुर सेंट्रल-गाजियाबाद की जगह बदले मार्ग बुढ़वल-सीतापुर सिटी-शाहजहांपुर-बरेली-गाजियाबाद से होगा। यह ट्रेन ऐशबाग व कानपुर सेंट्रल स्टेशन नहीं जाएगी। 2564 नई दिल्ली-बरौनी क्लोन स्प...