मुजफ्फरपुर, जुलाई 27 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुजफ्फरपुर सहित उत्तर बिहार के ग्रामीण इलाकों में सस्ते और बेहतर प्रोटीन की जरिये के तौर पर प्रचलित घोंघों की संख्या पिछले एक दशक में तेजी से कम हुई है। तेज गिरावट के कारण इनकी प्रजाति अब विलुप्त होने की कगार पर है। हाल में प्रकाशित इनकी संख्या से जुड़ी शोध रपटों में इस पर गहरी चिंता जताई गई है। खासकर जिले में इनकी संख्या घटकर अब महज 40 प्रतिशत के आसपास आंकी गई है। शोध रिपोर्टों में इसके कई कारण गिनाए गए हैं।

शोध रिपोर्ट यह शोध रिपोर्ट बक्सर स्थित वीर कुंवर सिंह कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर के दो शोधार्थियों सुदय प्रसाद एवं मुकेश कुमार सिन्हा ने तैयार की है, जो उत्तर प्रदेश जर्नल ऑफ जूलॉजी में भी छपी है। दरअसल, ये दोनों शोधार्थी 'प्रोग्रेशन ऑफ मार्केटिंग एवं यूटिलाइजेशन ऑफ फ्रेश वाटर मोल्शकन इन ...